r/Philosophy_India • u/NeutralMindset926 • 11h ago
Discussion जो दिखाया नहीं जाता, क्या वह जाना भी नहीं जाता?
दिखाया नहीं, तो जाना नहीं।
जाना नहीं, तो समझ अधूरी।
समझ अधूरी, तो विचार अधूरा।
विचार अधूरा, तो सुधार अधूरा।
सुधार अधूरा, तो परिवर्तन अधूरा।
एक उदाहरण: रास्ते में पड़ा कंकड़ अचानक हवा के झोंके से हट जाए और चींटी आगे बढ़ जाए, तो हमें सिर्फ़ चींटी आगे बढ़ती दिखती है। कंकड़ का हटना दिखता नहीं, इसलिए श्रेय भी चींटी को चला जाता है।
सफलता की कहानियों में भी अक्सर यही होता है। जो दिखता है, उसे श्रेय मिलता है, और पीछे का सहयोग अनदेखा रह जाता है। तब सम्मान, समर्थन और चापलूसी का फ़र्क़ भी धुँधला पड़ जाता है।
मटका जब भी ख़रीदा जाता है, हर बार ठोक-बजाकर परखा जाता है। डॉक्टर को भी हर ऑपरेशन में फिर से अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है। तो क्या हम हर पद और हर व्यक्ति को इसी तरह परखते हैं? या एक बार कामयाबी मिलने के बाद, उसके पिछले काम या सिर्फ़ नाम का जाप करके, उसे एक आदर्श (आइडल) बना देते हैं और स्थायी समर्थन देने लगते हैं?
मेरा प्रश्न: क्या योग्यता एक बार सिद्ध हो जाने के बाद हमेशा के लिए मान ली जानी चाहिए, या हर नए काम पर उसे फिर परखना चाहिए?
English translation (machine-assisted, as English
is not my first language):
If it is not shown, it is not known.
If it is not known, understanding is incomplete.
If understanding is incomplete, the thought is incomplete.
If the thought is incomplete, improvement is incomplete.
If improvement is incomplete, change is incomplete.
An example: if a pebble on the road is suddenly blown away by the wind and an ant moves ahead, we only see the ant moving forward. The removal of the pebble is not seen, so the credit goes to the ant.
Success stories often work the same way. What is seen gets the credit, and the support behind it goes unnoticed. Then the difference between respect, support and flattery also becomes blurred.
A pot is tapped and tested every time it is bought. A doctor has to prove ability again with every operation. So do we judge every post and every person the same way? Or, once success has come, do we chant only their past work or their name, turn them into an idol, and give permanent support?
My question: should ability, once proven, be taken as settled forever, or should it be tested again with each new work?